|
|
| <<back |
| |
- विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kanpuruniversity.org के Home Page पर बने लिंक ‘‘On-Line Application for Provisional Certificate’’ के अन्तर्गत बने लिंक ‘‘Procedure for On-Line Submission of Provisional Certificate’’ के द्वारा आन–लाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी, लिंक ‘Eligibility Criteria for Provisional Certificate’’ द्वारा आवेदन हेतु पात्रता की जाँच तथा लिंक ‘On-Line Submission for Provisional Certificate’’ द्वारा आवेदन करने की कार्यवाही सम्पन्न की जायेगी । अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे उक्त Links पर प्रोविजनल सर्टीफिकेट के आन–लाइन आवेदन हेतु दिये गये नियमों एवं निर्देशों का भली–भाँति अध्ययन कर अपनी पात्रता सुनिश्चित करते हुये ही आवेदन टोकन का क्रय करें ।
- एक बार क्रय किया गया आवेदन टोकन वापस नही किया जा सकेगा । इसी प्रकार टोकन का शुल्क अगले वर्ष हेतु सुरक्षित रखने का कोई प्राविधान नही है ।
- आवेदन टोकन केवल
ICICI बैंक की शाखाओं से ही उपलब्ध होंगे । अभ्यर्थी टोकन का क्रय करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि टोकन सील बन्द है ।
- अभ्यर्थी आन–लाइन आवेदन करते समय सावधानीपूर्वक सभी वांछित सूचनाओं की पूर्ति करें । आवेदन
Submit होने के उपरान्त किसी भी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार्य नही होगा ।
- प्रोविजनल सर्टीफिकेट केवल छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय, कानपुर द्वारा पूर्ण किये गये पाठ्यक्रमों हेतु उपलब्ध होगा।
- किसी भी पाठ्यक्रम की अन्तिम वर्ष कक्षा उत्तीर्ण कर चुके अभ्यर्थी ही आवेदन करेंगे।
- आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपने विवरणों की पूर्ति हेतु अपनी अंकतालिकाओं को अवश्य रखें।
- आवेदन के उपरान्त उपलब्ध कराया जाने वाला प्रोविजनल सर्टीफिकेट केवल छ: माह तक वैद्य होगा।
- सफलतापूर्वक आवेदन के उपरान्त प्राप्त कम्प्यूटर जनित आवेदन पत्र लेकर नियत तिथि पर उपस्थित होकर विश्वविद्यालय में निर्धारित स्थान से अपना प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करना
होगा।
|
| |
|
|
|
© Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University, Kanpur | Best viewed at 1024*768 pixel resolution |
|